ENTERTAINMENT

ENTERTAINMENT

हिंदी भाषा विवाद : तुम अपने देश में पंगे खड़े कर रहे हो, अजय देवगन से बोले सोनू निगम

हिंदी के राष्ट्रभाषा को लेकर छिड़े विवाद में अब हाल ही में मशहूर गायक सोनू निगम ने अपनी प्रतिक्रिया दी

Read more
ENTERTAINMENT

बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान इन दिनों अपनी नयी फिल्म को लेकर सुखिऱ्यों में है। जी हाँ और उनकी मोस्ट अवेटेड फिल्म का नाम पठान है। यह फिल्म साल 2023 में रिलीज होने वाली है, हालाँकि किंग खान ने इसका प्रमोशन अभी से करना शुरू कर दिया है। आप सभी को बता दें कि हर दिन फिल्म को लेकर नयी खबरें भी आ रहीं हैं। कुछ दिन पहले शाहरुख़ की इस फिल्म के सेट से कुछ तस्वीरें वायरल हुई थी। जिसे दर्शकों ने खूब प्यार दिया था। और अब ताजा रिपोर्ट है कि उनकी फिल्म पठान के डिजिटल राइट्स का सौदा भी हो चुका है। जी हाँ और ये डील करोड़ों में फाइनल हुई है। सामने आने वाली रिपोर्ट के बाद पता चला है कि फिल्म निर्माताओं ने पठान के राइट्स की डील ओटीटी प्लेटफार्म अमेजन प्राइम के साथ तकरीबन 200 करोड़ से ज्यादा में की है। जी हाँ, सुनकर आपको यकीन तो नहीं हो रहा होगा लेकिन यह सच बताया जा रहा है। हालाँकि अब तक निर्माताओं या शाहरुख खान की तरफ से इस बारे में कोई भी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। आप सभी को बता दें कि काफी समय बाद शाहरुख खान फिल्म पठान से अपनी वापसी कर रहे हैं। वहीं इस बार किंग खान एक बार फिर से सुपरहिट एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण के साथ स्क्रीन शेयर करते दिखाई देंगे। कहा जा रहा है फिल्म में शाहरुख का लुक बेहद ही दमदार होने वाला है। वहीं उनके और दीपिका के अलावा भी फिल्म में कई कलाकार दिखाई देने वाले हैं। जी दरअसल फिल्म में दिग्गज अभिनेत्री डिंपल कपाडिय़ा, आशुतोष राणा, जॉन अब्राहम और सलमान खान भी दिखाई देंगे और इस फिल्म के अलावा शाहरुख़ के पास एटली कुमार की फिल्म लॉयन और राजकुमार हिरानी की फिल्म डंकी भी हैं।

बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान इन दिनों अपनी नयी फिल्म को लेकर सुखिऱ्यों में है। जी हाँ और

Read more