HARIDWARUTTARAKHAND

मेलाधिकारी व मेला आईजी शोभायात्रा में हुए शामिल

–— हरिद्वार —

मेलाधिकारी दीपक रावत ने आज रामानन्द आचार्य महापीठ गोकुलधाम (आंवले वाला) भूपतवाला पहुंचकर आदि जगत् गुरू रामानन्द महाराज की 721वीं जयन्ती के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया। इस अवसर पर उन्होंने पूजा-अर्चना करने के पश्चात महामण्डलेश्वर प्रेमदास, महन्त रविन्द्रपुरी महाराज, विष्णुदास, धर्मदास, ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारीजी, दुर्गादास, बाबा हठयोगी, गौरीशंकर से मुलाकात कर आशीर्वाद लिया। महामण्डलेश्वर प्रेमदास, महन्त रविन्द्रपुरी महाराज, विष्णुदास, दीपक रावत, संजय गुंज्याल ने आदि जगत् गुरू रामानन्द महाराज की जयन्ती के उपलक्ष्य में महापीठ गोकुलधाम भूपतवाला से श्रवणनाथ नगर तक निकाली जाने वाली शोभायात्रा का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारम्भ करते हुये शोभायात्रा में भाग लिया। इससे पूर्व आचार्य महापीठ गोकुलधाम पहुंचने पर मेलाधिकारी दीपक रावत, पुलिस महानिरीक्षक संजय गुंज्याल व अन्य अधिकारियों को शाॅल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अपर मेलाधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र,उप मेलाधिकारी किशन सिंह नेगी आदि उपस्थित रहे।