विस अध्यक्ष ने दी हरिद्वार सांसद डा. निशंक को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं
देहरादून,
उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने आज पूर्व केंद्रीय मंत्री व हरिद्वार से सांसद डाक्टर रमेश पोखरियाल निशंक के देहरादून स्थित आवास पर पहुंचकर रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने निशंक को राखी पहनाकर उनके दीर्घायु जीवन की कामना की, वहीं निशंक ने भी रीति रिवाजों एवं परंपराओं का निर्वहन करते हुए ऋतु खंडूड़ी को शगुन दिया। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री के बीच उत्तराखंड के विकास से संबंधित विभिन्न समसामयिक विषयों पर चर्चा वार्ता भी हुई। इससे पूर्व विधानसभा अध्यक्ष के यमुना कॉलोनी स्थित आवास पर पौड़ी के पूर्व विधायक मुकेश कोली ने भी ऋतु खंडूड़ी से हर वर्ष की भांति रक्षा सूत्र बंधवाया।

