dehradunUTTARAKHAND

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष महेंद्र भट्ट के बयान ने खोली ‘‘हर घर तिरंगा’’ कार्यक्रम की पोलः आप

देहरादून

आम आदमी पार्टी के प्रदेश संगठन समन्वयक जोत सिंह बिष्ट ने कहा है कि आजादी की 75 वर्षगांठ को मनाने के लिए केंद्र की भाजपा सरकार ने जो हर घर तिरंगा कार्यक्रम दिया, उस कार्यक्रम को पूरा करने के लिए जो एक राजनीतिक अभियान चलाया उस राजनीतिक अभियान की पोल भारतीय जनता पार्टी के उत्तराखंड के नवनियुक्त अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के बयान ने खोल दी है। आज आम आदमी पार्टी के प्रदेश कार्यालय में पत्रकारों से वार्ता करते हुए उन्होंने कहा कि उत्तराखंड भाजपा के नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने बीते रोज तिरंगे को लेकर जो बयान दिया कि जो परिवार घर पर तिरंगा नहीं लगाएगा उस परिवार पर विश्वास नहीं किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि भट्ट का यह बयान उनकी सत्ता की धमक को परिलक्षित करता है। यह बयान महेंद्र भट्ट की तानाशाही प्रवृत्ति का प्रतीक दिखाई देता है। उन्होंने कहा कि उनका यह बयान लोगों को घरों पर तिरंगा लगाने के लिए धमकाने वाला बयान है। उन्होंने कहा कि यह बयान अगर लोगों को तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित करने वाला होता तो सब लोग उसकी तारीफ करते, लेकिन अंग्रेजी शासन के समर्थकों के उत्तराधिकारी, अंग्रेजों से माफी मांगने वालों के उत्तराधिकारी, जिन्होंने 14 अगस्त 1947 को राष्ट्र ध्वज तिरंगे का पुरजोर विरोध करते हुए कहा था कि तिरंगे के तीन रंग अशुभ हैंइयह तीन रंग देश के लिए घातक होंगे। उन्होंने कहा कि ऐसे लोग जिन्होंने आजादी के बाद 52 साल बाद तक यानी 2001 तक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के दफ्तरों पर तिरंगा नहीं फहराया, ऐसे लोग जिन्होंने तिरंगे को व्यापार का साधन बना दिया अब देवभूमि उत्तराखंड की जनता को देशभक्ति और तिरंगे का सम्मान करना सिखाएंगे या अपने आप मे एक बड़ा सवाल है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में अंतोदय परिवारों की संख्या दो लाख के लगभग है और यह अंतोदय परिवार सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान पर अपना हर महीने का राशन बड़ी मुश्किल से पैसों की व्यवस्था करके खरीद पाते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे सभी परिवार अपने हाथों में तिरंगा झंडा लेकर भारत माता की जय का नारा लगाने चाहते हैं। अपने घरों पर तिरंगा फहराने की प्रबल इच्छा रखते हैं, लेकिन इन लोगों के पास तिरंगा झंडा खरीदने के लिए पैसे नहीं है। उन्होंने कहा कि क्या इन सब लोगों या ऐसे परिवारों की देशभक्ति पर महेंद्र भट्ट का बयान क्या कहता है यह भी दूसरा बड़ा सवाल है। उन्होंने कहा कि भाजपा की एक दूसरी करतूत आजकल सोशल मीडिया पर दिखाई दे रही है जिसमंे हरियाणा में हरियाणा सरकार ने सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान पर एक फरमान जारी करके कहा कि सस्ता राशन या फ्री राशन उसी परिवार को मिलेगा जो रूपये 20 का तिरंगा झंडा खरीदेगा। ऐसे में किसी तरह से पैसे की व्यवस्था करके राशन की दुकान पर आए व्यक्ति को झंडा खरीदने पर पैसे के अभाव में बिना राशन खाली घर जाना होगा और उसके परिवार को भूखा रहना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि हरियाणा की भाजपा सरकार का यह फरमान गरीब के पेट पर चोट करने वाला है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी जो दुनिया में सबसे ज्यादा चंदा लेकर सबसे धनाढ्य पार्टी है और करोड़ांे रूपये में विधायकों की खरीद फरोख्त का विपक्षी दलों की सरकार गिराना जिसका एजेंडा है वह पार्टी इतनी गिरावट पर आ गई कि गरीब को निःशुल्क झंडा बांटने के बजाय अपने राजनीतिक कार्यालयों पर स्टाल लगाकर के तिरंगे झंडे बेच रही है। ऐसे लोग तिरंगे का सम्मान नहीं समझ सकते। उन्होंने कहा कि तिरंगे को हाथ में लेकर के इस देश के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों ने देश की आजादी के लिए कुर्बानियां दी है, शहादत दी है, पुलिस की लाठियां खाई, जेल की यातना सही है। उन्होंने कहा कि भाजपा की इस साजिश का पर्दाफाश आम आदमी पार्टी जन जागरण अभियान चलाकर के करेगी और तब तक चुप नहीं बैठेगी जब तक हर व्यक्ति तक इस बात को नहीं पहुंचा देते। इस अवसर पर वार्ता में अन्य पदाधिकारी भी शामिल थे।