UTTARAKHAND

कंडीसौड़ में कांग्रेस ने निकाली तिरंगा यात्रा

नई टिहरी

रविवार को कंडीसौड में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस प्रवक्ता जयबीर सिंह रावत के नेतृत्व में आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष में भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा में ब्लॉक अध्यक्ष सुमन गुसाईं, सुमेरी बिष्ट, रतन सिंह लामा, श्रीपाल पंवार, डा. बलबीर चौहान, मंजू देवी, पारस मणि सेमवाल, राकेश भट्ट, अनिल बधानी, हंसा देवी, चमन गुसाईं, गीता देवी, अनिता देवी, रतन मणि उनियाल आदि शामिल रहे।