आजादी के अमृत महोत्सव पर कांग्रेस ने निकाली तिरंगा यात्रा
श्रीनगर गढ़वाल
आजादी के अमृत महोत्सव पर कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के नेतृत्व में श्रीनगर कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने श्रीनगर शहर में तिरंगा यात्रा निकाली। इस मौके पर गणेश गोदियाल ने कहा कि देश को आजादी दिलाने वाले सभी शहीदों को नमन करते हुए कहा कि कांग्रेस के बलबूते ही देश का विकास हुआ। देश में कांग्रेस ने कई योजनाएं चलाकर देशवासियों को आगे बढ़ाया था और आज भी कांग्रेस मजबूती के साथ देश को आगे बढ़ाने में अपना काम कर रही है। इस मौके पर नगर अध्यक्ष कांग्रेस एडवोकेट भूपेन्द्र पुंडीर, पीसीसी वीरेन्द्र नेगी, पुष्पेन्द्र पंवार, हरि सिंह मियां, सूरज घिल्डियाल, लाल सिंह नेगी, शिव लाल, अभिषेक घिल्डियाल, विकास कठैत, एडवोकेट विकास चौहान, शिवकांत कंडारी, निशांत प्रताप, डॉ. प्रताप भंडारी, मोहनानंद डोभाल, शोभित जोशी, अमित धनाई, राजेश चमोली आदि कांग्रेसी मौजूद थे।
