UTTARAKHAND

आप कार्यकर्ताओं ने किया हर हाथ तिरंगा कार्यक्रम का आयोजन

रुड़की

आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने रुड़की के चंद्रशेखर चौक पर हर हाथ तिरंगा कार्यक्रम का आयोजन किया। इस अवसर पर आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष और रुड़की जॉन प्रभारी प्रेम सिंह ने लोगों से अपील की है कि जब हम तिरंगा हाथ में लेकर राष्ट्रगान गाएं तो प्रण करें कि हमें भारत को दुनिया का सबसे शक्तिशाली और सर्वश्रेष्ठ राष्ट्र बनाना है। हमको याद रखना है कि जब तक हर बच्चे को अच्छी शिक्षा, अच्छे स्वास्थ्य नहीं मिलेगी, तब तक हमारा भारत दुनिया का नंबर वन देश नहीं बन सकता। इस अवसर पर आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा चंद्रशेखर चौक पर शहीद आजाद चंद्रशेखर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया। भारत माता की जय के नारे लगाए गए। सदस्यों ने सभी लोगों से अपील करते हुए अपने घरों में तिरंगा लगाने की भी बात कही। इस अवसर पर राव तनवीर, वीरेंद्र तोमर, वीरेंद्र शर्मा, नरेश प्रिंस, दुष्यंत महारथी, अनिल कश्यप, लक्ष्मी सोनकर, पंजाब सिंह, अमन, सूर्य गौतम और आप पार्टी के कार्यकर्ताओं के पदाधिकारी मौजूद रहे।