तहसील दिवस में नहीं पहुंचे फरियादी
रुद्रपुर
एसडीएम तुषार सैनी की अध्यक्षता में आयोजित तहसील दिवस में कोई फरियादी नहीं आया। विभिन्न विभागों के अधिकारी तहसील दिवस में बैठे रहे, लेकिन कोई भी समस्या लेकर नहीं पहुंचा। पिछले लम्बे समय से तहसील दिवस आयोजित हो रहे हैं। यहां हेमचंद्र पाण्डे, डॉ. जितेंद्र कुमार, चिरंजी लाल, विनोद कुमार दुबे, बलवीर सिंह, प्रियंका आर्य, सुभाष यादव, प्रकाश चंद्र भट्ट मौजूद रहे।

