वर्क ने जेल शासन को 11 कैदियों की रिहाई के लिए दंड राशि जमा कर उठाया ऐतिहासिक कदम
देहरादून,
वर्ल्ड ऑर्गेनाइजेशन रिलीजन एंड नॉलिज (वर्क) के कार्यकर्ताओं ने आज सिद्धोवाला जिला कारागार पहुंच कर जेल ēशासन को 11 कैदियों की रिहाई के लिए दंड राशि जमाकर एक ऐतिहासिक कदम उठाया है और जेल प्रशासन ने भी इस कार्य की सराहना की है। इस अवसर पर वर्क के उŁाराखंड ēभारी दानिश अफजल ने कहा कि संस्था लंबे समय से सामाजिक कार्यों को करती आ रही है और जिन कैदियों के पास दंड राशि जमा करने के लिए धन नहीं था तो संस्था के पदाधिकारियों ने आपस में ही धनराशि को इकटठा करते हुए 11 कैदियों की रिहाई के लिए दंड राशि जमा की है और उम्मीद है कि जल्द ही कैदी रिहा होंगे। इस अवसर पर वर्क संस्था के आरिफ हुसैन वारसी ने कहा कि अनेको देश भक्तों की शहादत के बाद आजादी मिली है हमंे उन लोगों और उनकी कुर्बानी को नहीं भूलना चाहिए और इस आजादी को बचाये रखने के लिये काम करना चाहिए। उन्होंने कहा कि संस्था ने 11 कैदियों की रिहाई के लिए धन जमा किया है। उन्होंने कहा कि जेल ēशासन द्वारा कैदियों को सुधारने के किये जो कार्य किये जा रहे हैं वह सराहनीय हैं यहां एक अच्छा इंतजाम किया गया है। इस अवसर पर वर्क संस्था ने 11 कैदियों की रिहाई के लिये बीस हजार रुपये दंड राशि के रूप में कारागार प्रशासन को दिए जिसके जमा होने से उन कैदियों की रिहाई हो और वह अपने परिवार में जा कर अच्छा जीवन व्यतीत कर सकें जिस पर कारागार ēशासन ने वर्क संस्था की इस पहल की सराहना करते हुए धन्यवाद दिया और सम्मान सरूप एक स्मृति चिą भेंट किया। इस अवसर पर संस्था के अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

