डिस्ट्रिक्ट फुटबाल लीग में एक्सोडम एफसी व देहरा इलेवन ने जीते लीग मैच
देहरादून
डिस्ट्रिक्ट सॉकर एसोसिएशन द्वारा आयोजित 77वीं लाला नेमी दास मेमोरियल डिस्ट्रिक्ट फुटबॉल लीग चैंपियनशिप में शनिवार को पहले मैच में एक्सोडस एफसी ने दून गढवाल हीरोज़ एफसी को 3-0 से व दूसरे मैच में देहरा इलेवन एफसी ने विजय कैन्ट एफसी को 5-1 से हराया। पवेलियन मैदान में चल रही प्रतियोगिता के पहले मैच में एक्सोडस के खिलाड़ी ज्यादातर समय हावी रहे। मैच का पहला गोल 25 वें मिनट में लैटरो द्वारा किया गया। दून गढ़वाल हीरोज ने मैच में वापसी की कोशिश की, लेकिन पहले हाफ तक स्कोर 1-0 रहा। मैच के दूसरे हाफ में एक्सोडस एफसी ने अच्छा खेल दिखाकर दबाव बढ़ाया। 64 वें मिनट में एकावी ने एक गोल कर अपनी टीम का स्कोर 2-0 कर दिया। 67वें मिनट में ख्योलाहो ने एक और गोल कर अपनी टीम का स्कोर 3-0 कर दिया। रेफरी गोपाल जोशी ने दून गढ़वाल हिरोज़ एफसी के अभिषेक को पीला कार्ड दिखाया। अंत में एक्सोडस एफसी ने मैच 3-0 से जीत लिया। दूसरे मैच में देहरा इलेवन एफसी ने विजय कैन्ट एफसी को 5-1 से हराया। देहरा इलेवन एफसी मैच के शुरुआत से ही अपनी स्थिति मैच में मजबूत कर ली। 12 वें मिनट में अमन ने एक गोल कर टीम को 1-0 से बढ़त दिलाई। विजय कैंट एफसी ने बराबरी पर आने की कोशिश की और पक्की द्वारा 14 वें मिनट में किए गए गोल की बदौलत विजय कैन्ट एफसी एक-एक गोल की बराबरी में आ भी गई। दूसरे हाफ के 38 वें मिनट में शिवम पंत ने एक गोल कर देहरा इलेवन एफसी को 2-1 से आगे कर दिया। 41 वें मिनट में अमन, 61 वें मिनट में सौरभ रावत और 68 वें मिनट में अमन ने अपनी हैट्रिक पूरी करते हुए टीम को 5-1 से आगे किया। रविवार को पहला मैच दून ईगल्स स्पोर्ट्स क्लब व शिवालिक एफसी के बीच व दूसरा मैच ऋषिकेश यूनाइटेड व दून इलीट एफसी के बीच खेला जाएगा।

