UTTARAKHAND

पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को याद किया

हल्द्वानी

भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व.राजीव गांधी की जयंती पर नगर कांग्रेस कार्यालय रामनगर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी। राजीव गांधी को याद करते हुए एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें वक्ताओं ने राजीव गांधी के जीवन एवं देश हित के लिए किए गए उनके कार्यों पर प्रकाश डाला। इस दौरान पूर्व विधायक रणजीत सिंह रावत, पालिकाध्यक्ष हाजी मोहम्मद अकरम, कांग्रेस नगर अध्यक्ष दिनेश हर्बोला, ब्लॉक अध्यक्ष देशबंधु रावत, अनिल अग्रवाल, विनय पडलिया, सतेश्वरी रावत, महेंद्र प्रताप सिंह बिष्ट, ताइफ़ खान, नदीम कुरैशी, फारुक खान, जावेद खान, नजाकत अली आदि मौजूद रहे।