HARIDWARUTTARAKHAND

महिला होमगार्ड से मारपीट करने वाला गिरफ्तार

हरिद्वार, 

महिला होमगार्ड से गाली गलोच करते हुए मारपीट करते हुए अभर्द्रता कर सरकारी काम में बाधा पहुंचने वाले आरोपी को कनखल पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जिसके खिलाफ पुलिस ने सम्बधित धाराओं मे मामला दर्ज कर लिया। जिसको मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया। कनखल थाना प्रभारी निरीक्षक मुकेश सिंह चौहान ने बताया कि मंगलवार को प्रेमनगर चौक पर महिला होमगार्ड कांस्टेबल मधु सैनी टैªफिक ड्यूटी पर तैनात थी। इसी दौरान एक युवक ने ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करता हुआ देखा गया। महिला होमगार्ड कांस्टेबल ने युवक को टोक दिया। आरोप हैं कि युवक ने महिला होमगार्ड कांस्टेबल के साथ गाली गलोच करते हुए मारपीट कर अभद्रता कर सरकारी काम में बाधा पहुंची। जिसके सम्बंध में महिला होमगार्ड ने आरोपी युवक निर्वान सैनी पुत्र प्रमोद कुमार सैनी निवासी गोविंदपुरी निकट रानीपुर मोड़ कोतवाली ज्वालापुर हरिद्वार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था। पुलिस ने मुकदमें के आधार पर आरोपी को आज गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।