आपदा पीड़ितों की समुचित सहायता की मांग, डीएम को ज्ञापन
देहरादून
मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी ने जिलाधिकारी देहरादून को ज्ञापन देकर आपदा पीड़ितों की समुचित सहायता की मांग की है। इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री, टिहरी जिलाधिकारी को भी ज्ञापन प्रेषित किया है। इस अवसर पर जिलाधिकारी को दिये ज्ञापन में पार्टी ने आवश्यक कार्यवाही का अनुरोध किया। इस अवसर पर भारत की कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी की ओर से जनपद देहरादून के कुमाल्टा मालदेवता, सरखेत, धन्तुसैरा, जनपद टिहरी सीतापुर में बाढ़ एवं भारी अतिवृष्टि से भारी तबाही हुई है उक्त क्षेत्र में सड़क, पुल आदि आवागमन के साधन पूर्णतः ध्वस्त हो चुके हैं। ज्ञापन में कहा गया कि क्षेत्र में किसानों एवं व्यवसायियों की खेती एवं मकान तथा व्यावसायिक केन्द्र लगभग चौपट हो चुके हैं। सम्पत्ति के साथ ही काफी लोग आज भी गुमशुदा है। इस अवसर पर ज्ञापन में कहा गया है कि उक्त क्षेत्र के सभी पीड़ित परिवारों का समुचित ढंग से पुर्नवास किया जाये। गुमशुदा लोगों की ढ़ूंढ़ की जाये और खेती किसानी, भवनों तथा फसलों के नुकसान का सही आंकलन करते हुऐ पीड़ितों को समुचित आर्थिक सहायता दी जाये। ज्ञापन में कहा गया कि क्षेत्र में ध्वस्त पड़े सड़क, बिजली, परिवहन, स्कूल आदि सार्वजनिक सेवाओं की जनहित में बहाली सुनिश्चित की जाये। ज्ञापन में कहा गया कि पीड़ितों को समुचित सहायता दी जाये। इस अवसर पर कहा गया कि इन बिन्दुओं पर जनहित में अविलम्ब कार्यवाही करेंगे। इस दौरान जिला प्रशासन के माध्यम से एक ज्ञापन मुख्यमंत्री तथा जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल को भी प्रेषित किया गया। इस अवसर पर प्रतिनिधिमण्डल में अनेक कार्यकर्ता शामिल रहे।

