dehradunUTTARAKHAND

पुल से खाई में गिर कर व्यक्ति घायल, एसडीआरएफ ने किया रेस्क्यू

देहरादून,

मध्य रात्रि, राज्य आपदा मोचन बल एसडीआरएफ को थाना कोटद्वार द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि कोटद्वार के बुद्धा पार्क के पास पुल से एक व्यक्ति नीचे गिर गया। टीम के सदस्यों ने मौके पर पहंुचकर पुल से नीचे गिरे व्यक्ति का रेस्क्यू कर उसे बचा लिया गया। इस अवसर पर मिली सूचना पर एसडीआरएफ रेस्क्यू टीम, आरक्षी विकास रमोला के हमराह मय रेस्क्यू उपकरण सहित घटनास्थल के लिए तत्काल रवाना हुई। इस अवसर पर घटनास्थल पर पहुँचकर देखा गया कि व्यक्ति खाई में गिरा है व दर्द से चिल्ला रहा है। एसडीआरएफ टीम ने त्वरित कार्यवाही करते हुए घायल व्यक्ति तक रोप के माध्यम से रेपलिंग द्वारा पहुंच बनायीं व घायल व्यक्ति के पास पहुंचकर देखा की उनका एक हाथ व एक पैर फ्रैक्चर लग रहा था। इस अवसर पर एसडीआरएफ टीम ने देखा तो हाथ व पैर को स्टेबल करके घायल व्यक्ति को रोप व स्ट्रेचर के माध्यम से खाई से बाहर निकला व 108 एम्बुलेंस के माध्यम से अस्पताल भिजवाया गया। इस अवसर पर टीम के सदस्यों ने बताया कि घायल व्यति का नाम संदीप रिंगोल, उम्र 28 वर्ष है और वह कोटद्वार, जनपद पौड़ी गढ़वाल का निवासी है। इस अवसर पर रेस्क्यू टीम में विकास रमोला, दीपक सिंह, संदीप सिंह, किशोर बोरा, नरेंद्र शामिल रहे।