सरदार महिपाल राजकिए स्नातकोतर महाविद्यालय साहिया में प्रवेश समिति की बैठक आहूत
देहरादून
सरदार महिपाल रार्जेंी स्नातकोŸार महाविद्यालय साहिया में प्राचार्य ड.िं रेनू गुप्ता की अध्यक्षता में शैक्षणिक सत्र 2022-23 में स्नातक के 12 विषयों, परास्नातक के पांच विषयों एवं व्यवसायिक पाठ्यÿम के चार विषयों में प्रवेश की तिथि को विस्तारित करने हेतु प्रवेश समिति की बैठक आहूत की गई। इस बैठक में प्रवेश की तिथि को 31 अगस्त तक बढ़ाने का निर्णय लिया गया। इस अवसर पर प्रवेश समिति द्वारा छात्रों के शैक्षणिक विकास एवं उच्च शिक्षा को घर-घर तक पहुंचाने के लिए सर्वसम्मति से प्रवेश की तिथि को 25 अगस्त से बढ़ाकर 31 अगस्त तक विस्तारित करने का निर्णय लिया गया है। इस अवसर पर प्रियंका चौहान प्रवेश प्रभारी स्नातक पाठ्यÿम ने बैठक में कहा कि पहाड़ों पर अत्यधिक वर्षा एवं भूस्खलन होने के कारण आवागमन बाधित हो रहा है। उन्होंने कहा कि जिस कारण महाविद्यालय में बीए हिन्दी, संस्óत, अंग्रेजी, इतिहास, राजनीति विज्ञान, समाजशास्त्र, गणित, अर्थशास्त्र, भूगोल, चित्रकला, गृह विज्ञान एवं शिक्षाशास्त्र विषयों में प्रवेश के इच्छुक छात्र-छात्राएं समय पर महाविद्यालय आने में असमर्थ हो रहे हैं, ऐसे सभी प्रभावित छात्रों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए प्रवेश तिथि बढ़ाई जानी आवश्यक है। इस अवसर पर ड.िं रवि कुमार प्रवेश प्रभारी व्यवसायिक पाठ्यÿम ने महाविद्यालय में बी लिब, योगा, मास कमिं, होटल मैनेजमेंट के कोर्सों में प्रवेश के इच्छुक छात्रों के हितों को ध्यान में रखते हुए प्राचार्य से तिथि विस्तारित करने की अपील की। इस अवसर पर प्राचार्य ड िंरेनू गुप्ता ने कहा कि जौनसार बाबर के प्रत्येक घर को उच्च शिक्षा से जोड़ने के लिए महाविद्यालय हर संभव प्रयास करता है, जनजातीय क्षेत्र का कोई भी छात्र प्रवेश से वंचित ना रहे इस हेतु प्रवेश तिथि सभी पाठ्यÿमों में 31 अगस्त तक विस्तारित की जाती है। इस अवसर पर महाविद्यालय बैठक में दीक्षिता, इंदिरा, पूनम चौहान, गंभीर सिंह, रितेश चौहान आदि मौजूद रहे।

