अंग्रेजी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार
हरिद्वार,
कोतवाली ज्वालापुर पुलिस ने क्षेत्र में गश्त के दौरान एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है। जिसके पास से पुलिस ने भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। कोतवाली ज्वालपुर प्रभारी निरीक्षक आरके सकलानी ने बताया कि पुलिस बीती देर शाम को क्षेत्र में गश्त पर थी। इसी दौरान पुलिस ने क्षेत्र से एक शराब तस्कर को दबोच लिया। जिसके पास से पुलिस ने 50 पव्वें अंग्रेजी शराब के बरामद किये हैं। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना नाम प्रेम सिंह गोसाई पुत्र गब्बर सिंह निवासी ग्राम सौफल धुमाकोट पौड़ी गढवाल हाल शिव धाम कॉलोनी सुभाष नगर ज्वालापुर बताया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। जिसको मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।

