युवाओं का तीसरे दिन भी आमरण अनशन जारी
हरिद्वार,
नशे के खिलाफ युवाओं का आमरण अनशन तीसरे दिन भी जारी रहा। आमरण अनशन को संत समाज और विभिन्न सामाजिक संगठनों का समर्थन मिल रहा है। नशे के खिलाफ कठोर कार्रवाई होने तक युवा आमरण अनशन से पीछे हटने को तैयार नहीं है। हरिद्वार शहर में नशे के कारोबार का दायरा बड़े स्तर पर दिन प्रतिदिन फैलता जा रहा है। स्थानीय पुलिस और प्रशासन नशे के चलते कारोबार पर प्रतिबंध लगाने में नाकाम साबित हो रही है। नशे के कारण लोगों के परिवार बिखर रहे हैं। नशे की लत में पड़ कर युवा अपना भविष्य अंधकार में धकेल रहे हैं। इस सामाजिक बुराई को खत्म करने के लिए कोई भी जिम्मेदार व्यक्ति तत्पर नहीं दिख रहा है। इस कारण मजबूरन युवाओं को नशे के खिलाफ आमरण अनशन पर बैठना पड़ा है। युवा मनीष चौहान 3 दिन से आमरण अनशन पर बैठे हैं और मनीष के अन्य साथी प्रतिदिन अनशन स्थल पर पहुंचकर क्रमिक अनशन नशे के खिलाफ कर रहे हैं धरने स्थल पर बैठे युवाओं का कहना है कि कई बार नशे के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए आंखों से प्रार्थना कर चुके हैं लेकिन नशे पर कठोर कार्यवाही करने के लिए पुलिस और प्रशासन तैयार नहीं है जब तक नशे के खिलाफ कठोर कार्रवाई नहीं की जाएगी तब तक आमरण अनशन जारी रहेगा युवाओं का सीधे तौर पर कहना है कि आमरण अनशन से पीछे नहीं हटने वाले हैं। इसके साथ ही परशुराम अखाड़े के संरक्षक बाबा हठयोगी, महंत दुर्गादास, महंत विषणु दास, महंत प्रेमदास, अधीर कौशिक ने भी साथियों सहित आंदोलन को समर्थन दिया। इसी कड़ी में कनखल प्रजापति समाज ने प्रधान सुनील प्रजापति, आदित्य, मुकेश, सर्वेश्वर प्रजापति इत्यादि ने भी समर्थन दिया।

