अश्लील हरकत करती चार धंधेबाज महिलाएं गिरफ्तार
हरिद्वार,
कोतवाली नगर पुलिस ने सूचना पर सार्वजनिक स्थल आते-जाते लोगों को अश्लील हरकत करते हुए झांसे में लेने का प्रयास करते हुए चार धंधेबाज महिलाओ को दबोचा है। पुलिस ने आरोपी मिहिलाओं के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने महिलाओं को मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया। कोतवाली नगर प्रभारी निरीक्षक राकेन्द्र सिंह कठैत ने बताया कि सूचना मिली कि रेलवे स्टेशन गेट के बाहर मुख्य सड़क पर दो महिलाए आते-जाते लोगों को अश्लील हरकत करते हुए झांसे में लेकर क्षेत्र का माहौल खराब कर रही हैं। सूचना पर महिला उपनिरीक्षक प्रिंयका भारद्वाज, उपनिरीक्षक अशोक कश्यप समेत महिला कांस्टेबलों को मौके पर भेजा गया। जहां से अश्लील हरकत करती चार महिलाओं को पुलिस ने दबोच लिया। जिनको कोतवाली लाया गया। जहां पर पूछताछ के दौरान आरोपी महिलाओं ने अपना नाम चन्दना विश्वास पत्नी तपन विश्वास निवासी गांव श्यामनगर, जोगदल, बैरकपुर जिला उत्तर 24 परगना, कलकत्ता हाल ज्वालापुर हरिद्वार, रोशनी पत्नी कल्लू निवासी वैष्णवी कॉलोनी, फेरुपुर पथरी हरिद्वार, सरबजीत कौर पत्नी स्व0 कुलवन्त सिंह निवासी गांव कपूरथला जातीके कपूरथला, जालंधर, पंजाब हाल निवासी टैम्पू स्टैण्ड के पास रोशनाबाद हरिद्वार और सावित्री पत्नी राजेन्द्र निवासी रानीगली, दूधाधारी चौक के पास, कोतवाली नगर हरिद्वार बताया है। पुलिस ने आरोपी महिलाओ केे खिलाफ सम्बंधित धाराओं मेें मामला दर्ज करते हुए मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।

