विभिन्न भर्ती घोटालों की सीबीआई जांच की मांग को लेकर धरना तीसरे दिन भी जारी
देहरादून
उŲाराखण्ड क्रांति दल युवा įकोष्ठ के तत्वावधान में विभिन्न भर्ती घोटालों की सीबीआई जांच
को लेकर अनिश्चित कालीन धरने के तीसरे दिन दून जिलाध्यक्ष दीपक रावत के नेतृत्व में जारी रहा। आज घंटाघर स्थित पर्वतीय गांधी स्वर्गीय इन्द्रमणि बडोनी की प्रतिमा के समक्ष अनिश्चितकालीन धरना तीसरे दिन जारी रहा। इस अवसर पर युवा įकोष्ठ के निवर्तमान केंद्रीय अध्यक्ष राजेंद्र सिंह बिष्ट ने महानगर įकोष्ठ का स्वागत किया। इस अवसर पर राजेंद्र सिंह बिष्ट ने कहा कि युवाओं के रोजगार पर डाका डालने वालो के खिलाफ इस लडाई में įदेश की समस्त जनता को एकजुट होना पडेगा। उन्होंने कहा कि उŲाराखण्ड क्रांति दल राज्य हित की लडाई में हमेशा मुखर होकर आगे आया है, युवा įकोष्ठ द्वारा भ्रष्टाचार की इस लड़ाई को उक्रांद अंजाम तक पहुंचायेगा। इस अवसर पर युवा įकोष्ठ के राजेंद्र बिष्ट ने कहा कि अभी तक जो 29 आरोपी पकडे गए हैं, वह सभी अलग अलग स्थानों से है, धामी सरकार छोटी छोटी मछलियों को पकड कर जो अपनी पीठ थपथपाने का कार्य कर रही है, यह राज्य के युवा एवं् मूल निवासियों का अपमान है, और बडे मगरमच्छों को सलाखों के पीछे पहंुचाने के लिए इसकी सीबीआई जांच होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल द्वारा अपने परिवार के ही सगे संबंधियों को विधानसभा में बैक डोर के माध्यम से लगाया गया, उसके बाद पूर्व विधानसभा अध्यक्ष įेमचंद्र अग्रवाल द्वारा अपने संबंधियों को विधानसभा मे नौकरी पर लगाया गया, विधानसभा लोकतंत्र का मंदिर होता है जिसकी कसम खाकर यह जनता की सेवा का वचन लेते हैं, उसी मंदिर में इनके द्वारा अपने कसम की खुलेआम धज्जिया उड़ाई जाती हैं। उन्होंने कहा कि इसलिए पूर्व विधानसभा अध्यक्ष įेमचंद्र अग्रवाल का नैतिक कर्तव्य बनता है कि वह तत्काल अपने वित्त मंत्री के पद से इस्तीफा दें। उन्होंने कांग्रेस और बीजेपी पर आरोप लगाते हुए कहा कि वे एक दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं, क्योकि इसमे सभी बडे़ नेता शामिल हैं। उन्होंने कहा कि साथ ही देश के राष्ट८पति, राष्ट८पति तथा गृहमंत्री से भी मांग पत्र के माध्यम से सीबीआई जाĄच की मांग की जायेगी। इस अवसर पर जिला कार्यकारी अध्यक्ष किरन रावत ने कहा कि पहाड के युवा जहां एक ओर įतियोगी परीक्षाओं के लिए कडी मेहनत करते हैं, लेकिन विभाग में ही बडे बडे सफेदपोश और नकल माफियाओं की मिलीभगत से पहाड, युवाओं के साथ छल किया जा रहा है, और प्रदेश की पुष्कर सिंह धामी सरकार द्वारा भ्रष्टाचार मुक्त भारत की बात की जाती है लेकिन धरातल पर सारे मंत्री इसमे संलिप्त है। उन्होंने कहा कि इसलिए अभी तक किसी ने सीबीआई जांच का समर्थन नहीं किया। इस अवसर पर दीपक मडवाल ने कहा कि įदेश के युवा बेरोजगारी का दंश झेल रहे है और बाहरी लोग नौकरसाहो के साथ मिलकर उŲाराखण्ड को लूटने का कार्य कर रहे हैं। इस अवसर पर धरने व प्रदर्शन में युवा įकोष्ठ के राजेंद्र सिंह बिष्ट, जिलाध्यक्ष दीपक रावत, दीपक मडवाल, बृज मोहन सजवाण, उŲाम रावत, įताप कुंवर, अशोक नेगी, उतरा पंत बहुगुणा, किरन रावत कश्यप, पंकज उनियाल, įीति थपलियाल, सुनील ध्यानी, įमिला रावत, पंकज पोखरियाल, संयुक्त फाउंडेशन की अध्यक्ष नीलम नेगी, राधा चौहान, नीलम आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

