dehradunUTTARAKHAND

राज्य आंदोलनकारी नेता एवं पूर्व विधायक स्व. रणजीत सिंह वर्मा को किया याद

देहरादून

स्वतंत्रता सेनानी परिवारों को राज्य में सम्मान पेंशन दिलाने में राज्य आंदोलनकारी नेता व पूर्व विधायक स्वर्गीय रणजीत सिंह वर्मा को याद किया गया। आज शहीद स्थल पर वक्ताओं ने यह विचार स्वर्गीय रणजीत सिंह वर्मा की तीसरी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा में व्यक्त किए। वक्ताओं ने कहा कि इनके व्यक्तित्व में समाई देशįेम, सांįदायिक सौहार्द, समाज सेवा की भावना से आंदोलनकारी और स्वतंत्रता सेनानी परिवार शिक्षाएं ग्रहण कर सके तो इनके įति यही सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इस अवसर पर राज्य आंदोलनकारी मंच द्वारा आयोजित श्रद्धांजलि सभा में मुख्य रूप से वक्ताओं में वरिष्ठ आंदोलनकारी सुशीला बलूनी, पूरन सिंह लिंगवाल, सुशील त्यागी, मुकेश नारायण शर्मा आदि उपस्थित थे।