dehradunUTTARAKHAND

देहरादून में रिपॉस ने किया रिपॉस पे लॉन्च

देहरादून

रिपॉस को भारत में जन-जन तक विभिन्न तरह की ऊर्जा पहुंचाने के मामले में एक अग्रणी कंपनी के तौर पर देखा जाता है। कंपनी के 2000 से अधिक साझेदार हैं और कंपनी देश के 220 से भी अधिक शहरों में कार्यरत है। फिनटेक के तहत रिपॉस ने रिपॉस पे को लॉन्च कर दिया है जो एक अनूठा एनर्जी क्रेडिट फिनटेक प्लेटफॉर्म है। यहां जानकारी देते हुए रिपॉस के संस्थापक और सीईओ चेतन वालुंज कहते हैं कि देहरादून जैसे शहर में रिपॉस पे को लॉन्च करने का मुख्य मकसद छोटे शहरों में बैंकिंग और अन्य वित्तीय संस्थानों की सेवाओं से वंचित लोगों तक अत्याधुनिक वित्तीय उत्पादों को पहुंचाना है। उनका कहना है कि रिपॉस पे के जरिए हम निवेशकों को हाई कैप मार्केट में एंट्री दिलाने में पूरा सहयोग करेंगे और साथ ही पर्यावरणीय संरक्षण के लिहाज से ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा देंगे। इससे ऊर्जा के वितरण के क्षेत्र में एक क्रांति आ जाएगी। इस सिटी लॉन्च के मौके पर ट्रांसपोर्टर, अफसर और बैंकर भी मौजूद थे।