TRENDING NEWSUTTARAKHAND

भव्य शोभायात्रा निकाल विसर्जित किए गए भगवान श्री गणेश

मसूरी

श्री सनातन धर्म मंदिर गणेश उत्सव समिति द्वारा विधि विधान के साथ गणपति महाराज जी शोभायात्रा निकालकर यमुना में भगवान गणेश जी की मूर्ति को विसर्जित किया गया। 31 अगस्त से सनातन धर्म मंदिर में श्री गणेश पूजन का आयोजन किया जा रहा था जिसका आज समापन किया गया इस मौके पर भंडारे का आयोजन किया गया और श्रद्धालुओं ने भंडारे में प्रसाद ग्रहण कर भगवान श्री गणेश का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस मौके पर भगवान श्री गणेश के जयकारों के साथ शोभायात्रा मंदिर परिसर से निकाली गई जो घंटाघर पिक्चर पैलेस होते हुए लाइब्रेरी चौक पहुंची जहां से भक्तजन यमुना नदी पहुंचे जहां पर उन्होंने भगवान श्री गणेश की मूर्ति को यमुनाजी में विसर्जित किया। इस अवसर पर गणेश उत्सव समिति के अध्यक्ष सानू वर्मा ने बताया कि पिछले चार वर्षों से गणेश उत्सव धूमधाम से मनाया जाता रहा है इस वर्ष भी गणेश उत्सव की धूम रही है। दूर-दूर से आकर श्रद्धालुओं ने भगवान श्री गणेश का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस मौके पर श्रद्धालु राजेश सक्सेना ने गणेश उत्सव समिति को बधाई देते हुए कहा कि उनके द्वारा गणेश उत्सव का कार्यक्रम बहुत ही धूमधाम से किया गया। आज सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं ने आकर भगवान श्री गणेश जी का आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने कहा कि भगवान श्री गणेश से मांगी गई मनोकामना हमेशा पूर्ण होती है इसी आस्था और विश्वास के साथ आज शोभायात्रा के साथ भगवान श्री गणेश जी की मूर्ति को विसर्जित किया गया है।