प्रदेश में डेंगू के प्रकोप की अभी और बढ़ने की संभावनाएंः सीएमओ
देहरादून
देहरादून जिले में डेंगू के लगातार मामले बढ़ते जा रहे हैं जोकि एक चिंता का विषय बना हुआ है। शनिवार को डेंगू के पांच मामले सामने आने के बाद देहरादून जिले में डेंगू मरीजों की संख्या 48 पहुंच गई है। स्वास्थ्य विभाग का मानना है कि सितंबर माह में डेंगू का खतरा बरकरार रहेगा, और इसके मामलों में और बढ़ोतरी होगी। देहरादून के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनोज उप्रेती के मुताबिक बारिश की रफ्तार में थोड़ी कमी आई है, और जैसे ही मानसून कमजोर होगा तो डेंगू के मामले बढ़ने लगेंगे। ऐसे में सितंबर माह में डेंगू का खतरा बना हुआ है वहीं 15 अक्टूबर के बाद डेंगू के मामलों में कमी आ सकती है। उन्होंने बताया कि देहरादून जिले में रोजाना चार से पांच डेंगू मरीज पाए जा रहे हैं, लेकिन डेंगू के प्रकोप की अभी और बढ़ने की संभावनाएं बनी हुई हैं। स्वास्थ्य विभाग में डेंगू से निपटने के लिए तैयारियां भी की हैं। टिंकू के बढ़ने की संभावनाओं को देखते हुए सभी सरकारी अस्पतालों में डेंगू के मरीजों के लिए सवा सौ बेड आरक्षित किए गए हैं। डेंगू की रोकथाम को लेकर जिला मलेरिया अधिकारी और नगर निगम की टीमें संयुक्त रुप से सोर्स रिडक्शन, लारवा साइड और फागिंग अभियान चला रही है। इसके अलावा घरों और प्रतिष्ठानों में लारवा पाए जाने पर नगर निगम को चालान काटने को कहा गया है। हालांकि स्वास्थ विभाग का कहना है कि डेंगू के प्रति लोग जागरूक रहे हैं और अपने घरों के आसपास साफ-सफाई रखें, ताकि डेंगू को बढ़ने से रोका जा सके।

