Haridwar: पॉलीथिन मुक्त बनाने के लिए निकाली जागरूकता यात्रा
गंगा को जीवित दर्जा देने के लिए भारतीय जागरूकता समिति के पदाधिकारियोें ने हरिद्वार को पॉलीथिन मुक्त करने के लिए जागरूकता यात्रा निकाली। यात्रा में लोगों को पॉलीथिन से होने वाले दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया। शनिवार को भारतीय जागरूकता समिति के सदस्यों ने शहर में पदयात्रा निकाली। समिति के अध्यक्ष हाई कोर्ट के अधिवक्ता ललित मिगलानी ने कहा कि हाईकोर्ट ने प्रदेश में पॉलीथिन पर बैन लगा दिया है। इसके बाद उत्तराखंड सरकार ने प्लास्टिक के कैरी बैग आदि वस्तुओं पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया। बावजूद इसके कुंभ क्षेत्र में आदेशों का कोई असर नहीं दिखाई दे रहा है। इसको लेकर इस पद यात्रा का आयोजन किया जा रहा है।
प्रशासन से ये अपील की जा रही है कि प्लास्टिक को बैन करने के लिए व्यापक प्रचार प्रसार किया जाना चाहिए। इस दौरान अर्पिता सक्सेना, नेहा मलिक, कमला जोशी, रूपम जौहरी, अर्चना शर्मा, देवेंद्र चावला, पुनीत कुमार, यश लालवानी, सिधार्थ प्रधान, विजेंद्र पालीवाल, पीके श्रीवास्तव, विपुल शर्मा, विनीत चौहान, अंजलि महेश्वरी, आशु चौधरी मौजूद रहे।

