आईसीएआई ने किया एसएमजेएन कालेजे के शिक्षकों व सुपर-33 छात्र-छात्राओं को सम्मानित
हरिद्वार
एसएमजेएन महाविद्यालय में आईसीएआई के सदस्यों ने गुरूजन सम्मान तथा प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया। जिसमें सी.ए. ब्रांच हरिद्वार द्वारा शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र व शॉल भेंटकर कर सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त विभिन्न संकायों के कुल सुपर-33 छात्र-छात्राओं को विश्वविद्यालय, महाविद्यालय में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने पर मेडल एवं प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर कालेज प्रबंध समिति के अध्यक्ष श्रीमहन्त रविन्द्र पुरी महाराज ने कहा कि महाविद्यालय के गुरुजन अपने समर्पण तथा विद्वता के लिए प्रसिद्ध हैं और आईसीएआई संस्था द्वारा उनका सम्मान किया जाना निश्चित रूप से इनकी उच्च शिक्षण सेवाओं का सम्मान है। श्रीमहन्त ने 33 उपस्थित छात्र-छात्राओं को साधुवाद देते हुए कहा कि यह बैच सुपर-33 के नाम से जाना जायेगा और इनके भविष्य एवं कैरियर को दिशा देेने के लिए महाविद्यालय द्वारा सहयोग किया जायेगा।
प्राचार्य डा.सुनील कुमार बत्रा ने कहा कि महाविद्यालय के प्राध्यापक अपने-अपने क्षेत्रों के श्रेष्ठतम विद्वानों में हैं। उन्होंने बताया कि वर्ष 1961 से अब तक कुल 51 चार्टेड अकाउण्टेंट महाविद्यालय से निकले हैं और यह उपलब्धि असाधारण हैं। प्रतिवर्ष सुपर-33 छात्र छात्राओं को सम्मानित किया जायेगा
पूर्व प्राचार्य डा.अवनीत कुमार घिल्डियाल ने कहा कि 33 छात्र-छात्राओं में 32 छात्राओं का होना इस बात का द्योतक है कि महिलायें अकादमिक क्षेत्र में अब अपना सर्वेश्रेष्ठ प्रदर्शन कर रही हैं।
इस अवसर पर सी.ए. प्रबोध जैन ने कॉलेज के शैक्षणिक वातावरण पर प्रसन्नता जाहिर की एवं कॉलेज परिवार के साथ मिलकर शैक्षणिक गतिविधियां आयोजित करने पर अपनी सहमति दी।
सम्मान समारोह का संचालन सी.ए. हरिकृष्ण रतूड़ी व डा.संजय कुमार माहेश्वरी ने किया। आईसीएआई द्वारा श्रीमहन्त रविन्द्र पुरी महाराज, कालेज के पूर्व प्राचार्य प्रो.पी.एस. चौहान, डा. एस.एस. जायसवाल, डा.अशोक मिश्र, डा.अवनीत कुमार घिल्डियाल, डा.सरस्वती पाठक, प्राचार्य डा.सुनील कुमार बत्रा, डा.मनमोहन गुप्ता, डा.तेजवीर सिंह तोमर, डा.संजय कुमार माहेश्वरी, डा. जगदीश चन्द्र आर्य, डा.नलिनी जैन, विनय थपलियाल, डा.सुषमा नयाल, वैभव बत्रा को प्रशस्ति पत्र व शॉल भेंटकर सम्मानित किया गया।
प्रतिभा सम्मान सुपर-33 में मार्शल आर्ट कोच आरती सैनी, कु० आरती गोस्वामी, अलका, उक्ति धीमान, अंजली शर्मा, हिमानी रानी, अमिता पाण्डेय, सुष्मिता गुप्ता, पूनम राणा, दीक्षा वर्मा, चित्रा भारती, आंचल नेगी, मानसी गुप्ता, प्रीति, शुभम, सिमरन कौर, महिला राणा, नेहा राजपूत, आरती गोस्वामी, अंशिता शर्मा, शिवांगी चौबे, नेहा कुमारी, पूनम रानी, ज्योतिका गुप्ता, संतोष, मेघा चौरसिया, अफरोज जहां, वृन्दा सिंघल, मंजू, वंदना राणा, अर्पण नौटियाल, विशाखा चौधरी, धर्म देवी, निकिता विश्नोई को महिला सशक्तिकरण पुरूस्कार प्रदान किया गया। सीए प्रबोध जैन अध्यक्ष, सीए गिरीश मोहन सचिव, सीए हरिकृष्ण रतूड़ी, सीए सुमित अग्रवाल, सीए सुधांशु शर्मा, सीए अनिल जैन, सीए विकास बंसल, सीए अनिल वर्मा, सीए सुमित शर्मा, सीए अंकुर अग्रवाल आदि ने पुरूस्कार प्रदान किए।
सम्मान समारोह में डा.मनोज कुमार सोही, डा.शिवकुमार चौहान, डा.रिचा मनोचा, श्रीमती रिंकल गोयल, डा.लता शर्मा, डा.सरोज शर्मा, दिव्यांश शर्मा, डा.रजनी सिंघल, डा.रीना मिश्रा, मोहन चन्द्र पाण्डेय, डा.मोना शर्मा, डा.पदमावती तनेजा, अंकित अग्रवाल, डा.प्रज्ञा जोशी, कु.नेहा गुप्ता, पूर्णिमा सुन्दरियाल, विनीत सक्सेना सहित कॉलेज के शिक्षक व कर्मचारी शामिल रहे।
