dehradunUTTARAKHAND

सपा ने की यूकेएसएसएससी भर्ती घोटाले की सीबीआई जांच की मांग

देहरादून

समाजवादी पार्टी के नव नियुक्त राष्ट्रीय सचिव डाक्टर सत्यनारायण सचान ने कहा है कि यूकेएसएसएससी भर्ती घोटाले की सीबीआई से जांच कराये जाने की मांग की है। आज परेड ग्राउंड स्थित उत्तरांचल प्रेस क्लब में पत्रकारों से वार्ता करते हुए उन्होंने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का आभार एवं धन्यवाद किया है। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड की वह समस्यायें जो राष्ट्रीय स्तर पर अन्य दल नहीं उठा पाते हैं उन समस्याओं को सपा व्यापक स्तर पर उठायेगी। उन्होंने कहा कि जिनमें भू बन्दोबस्त, जल, जंगल, जमीन, रोजगार एवं पलायन आदि को राष्ट्रीय कार्यकारिणी में उठा कर पार्टी के राष्ट्रीय स्तर निदान में आसानी होगी। उन्होंने कहा कि वह स्वयं उत्तराखण्ड के नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष के साथ मिलकर के प्रदेश में भी भूमिका निभायेंगे। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य के गठन से आज तक जितनी भी नियुक्तियां हुई हैं उनकी जांच सीबीआई के द्वारा कराई जानी चाहिए, वहीं इस ओर कार्यवाही न होने पर राज्य भर में आंदोलन चलाया जायेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश का विजिलेस विभाग नेताओं, अधिकारियों की आय से अधिक सम्पत्ति की जांच कर रिपोर्ट सार्वजनिक करंे। उन्होंने कहा कि मलिन बस्तियों में रहने वाले लोगांे को बेघर न किया जाये। इस अवसर पर अनेक पदाधिकारी शामिल रहे।