पिकअप वाहन खाई में गिरा, एक की मौत
देहरादून
थाना चकराता से सूचना प्राप्त हुई की कोरवा के पास एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हुआ है। जिसमें दो लोग सवार थे और एक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक घायल को अस्पताल पहंुचाया गया। यहां सूचना मिलते ही एसडीआरएफ पोस्ट चकराता में उप निरीक्षक रविंद्र रावत के हमराह रेस्क्यू टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची। घटनास्थल पर एक पिकअप वाहन दुर्घटनाग्रस्त होकर 500 मीटर गहरी खाई में गिरा हुआ था। इस अवसर पर टीम के सदस्यों ने बताया कि वाहन में दो व्यक्ति सवार थे। इस अवसर पर टीम के सदस्यों ने बताया कि एक व्यक्ति को घायल अवस्था में खाई से निकालकर अस्पताल भेज दिया गया और दूसरे व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी। एसडीआरएफ द्वारा मृतक व्यक्ति के शव को निकाल कर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया। इस अवसर पर टीम के सदस्यों ने बताया कि मृतक टीकम सिंह राणा, निवासी मंगरोली, चकराता है जबकि घायल जितेंद्र दास (वाहन चालक) निवासी क्वारना, चकराता है।

