पंडित गोविन्द बल्लभ पन्त के जन्म दिवस पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आज
देहरादून
अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व केके मिश्रा ने अवगत कराया है कि भारत रत्न पंडित गोविन्द बल्लभ पन्त समारोह समिति ने निर्णय लिया है कि 10 सितम्बर (शनिवार) को पंडित पंत को श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी। उन्होंने संबंधित विभागों के विभागाध्यक्ष/कार्यालय अध्यक्षों से अनुरोध किया है कि 10 सितम्बर शनिवार को भारत रत्न पंडित गोविन्द बल्लभ पन्त को उनके जन्म दिवस समारोह में सम्मिलित होकर श्रद्धांजलि अर्पित करें। साथ ही भारत रत्न पंडित गोविन्द बल्लभ पन्त के जन्म दिवस के अवसर पर सूचना विभाग, शिक्षा विभाग, सांस्कृतिक विभाग, खेल विभाग, स्कूलों एवं कालेजों को पंडित पंत के जन्म दिवस के अवसर पर पुष्पांजलि अर्पित करने के सम्बंध मे अपने अधीनस्थ कार्मिकों को दिशा निर्देश जारी करने को कहा।

