फैक्ट्री कर्मचारी की मौत
रुड़की
फैक्ट्री कर्मचारी की उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कस्बे की चांद कॉलोनी में किराये पर रह रहे सत्येंद्र (47) निवासी अंबाला हरियाणा की शनिवार रात अचानक हालत खराब हो गई। जिसको आनन-फानन में अस्पताल लाया गया। जहां रविवार दोपहर उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। थाना प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

