TRENDING NEWSUTTARAKHAND

आम आदमी पार्टी की जिला कार्यकारिणी घोषित

रुड़की

आम आदमी पार्टी के जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष विकास शर्मा के नेतृत्व में बैठक हुई। जिसमें जिला कार्यकारिणी की घोषणा की गई। बैठक में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई। जिला कार्यकारिणी में जिला उपाध्यक्ष अनिल कश्यप, नितिन कुमार त्यागी, राजा खान, सुनील सैनी, जिला महासचिव सीताराम धारिया, कार्यालय सचिव सुभाष सैनी, सचिव रणजीत सिंह, प्रमोद चतरा, अरुण करवाल, गुलफाम, विजय अरोड़ा, राजपाल जैन आदि को आम आदमी पार्टी की जिला कार्यकारिणी में जिम्मेदारी दी गई। इस अवसर पर पार्टी कार्यालय पर पार्टी के वरिष्ठ संरक्षक सुरेश शर्मा, नरेंद्र चौधरी व प्रदेश सचिव हरिद्वार सह प्रभारी नरेश प्रिंस भी उपस्थित रहे। जिन्होंने सभी नवनियुक्त कार्यकर्ता व पार्टी के पदाधिकारियों से पार्टी को शुभकामनाएं देते हुए आम आदमी पार्टी को मजबूत बनाने की बात कही। उन्होंने कहा कि पार्टी द्वारा पंजाब व दिल्ली में जिस प्रकार से पार्टी नीतियों से खुश होकर वहां की जनता ने आम आदमी पार्टी को सरकार बनाने में सहयोग दिया है। उसी प्रकार से आने वाले समय में भी उत्तराखंड में भी पार्टी का परचम लहराएगी और प्रदेश का विकास करेगी। इस अवसर पर एनएल गोस्वामी, सुहेल, धर्मेंद्र त्यागी और अजय पहलवान आदि मौजूद रहे।