HARIDWAR

ऑर्डिनरी बसों की भी हो सकती है ऑनलाइन बुकिंग

रुड़की। प्रदेश में फिलहाल वॉल्वो (एसी बस) की ऑनलाइन बुकिंग है जो ऋषिकेश से दिल्ली और दिल्ली से देहरादून तक चलती है। अब ऑर्डिनरी बसों को भी ऑनलाइन बुकिंग से जोड़ने की कवायद चल रही है। अगले माह तक ऑर्डिनरी बसों की भी बुकिंग ऑनलाइन हो सकती है। हालांकि हर डिपो के पास अपनी जनरथ (एसी बस) भी उपलब्ध है। वॉल्वो के बाद अब परिवहन विभाग ऑर्डिनरी बसों में भी ऑनलाइन बुकिंग करने की तैयारी कर रहा है। हर डिपो में यह सुविधा यात्रियों को उपलब्ध कराने की कवायद चल रही है।