चोरी की बाइक के साथ दो आरोपी दबोचे
हरिद्वार
कोतवाली नगर पुलिस ने क्षेत्र से चोरी हुई बाइक को बरामद करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों को पुलिस ने मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया। कोतवाली नगर प्रभारी निरीक्षक राकेन्द्र सिंह कठैत ने बताया कि शलभ मित्तल पुत्र पीडी मित्तल निवसी श्रवणनाथ मठ मोती बाजार कोतवाली नगर हरिद्वार ने 12 सितम्बर को तहरीर देकर शिकायत की थी कि श्रवण नाथ मठ से अज्ञात लोगों द्वारा उसकी बाइक चोरी कर ली गयी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी। पुलिस ने घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगालते हुए चोरों की शिनाख्त के प्रयास करते हुए चोरों की तलाश शुरू कर दी। इसी दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि क्षेत्र से चोरी हुई बाइक के साथ दो सदिग्धों को भीमगोड़ा मोड़ हरकी पौड़ी के पास देखा गया है। सूचना पर पुलिस ने बताये गये स्थान से चोरी की बाइक के साथ दो संदिग्धों को दबोच लिया। जिनको पकड़ कर कोतवाली लाया गया। जहां पर पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपना नाम दीपक पुत्र वीरेन्द्र निवासी राजा गार्डन जगजीतपुर थाना कनखल हरिद्वार और रवि पुत्र मदन सिंह निवासी ग्राम मिस्सरपुर थाना कनखल हरिद्वार बताया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।

