पूर्व विधायक पर नामांकन निरस्त कराने का आरोप
हरिद्वार
आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष नरेश शर्मा ने त्रिस्तरीय जिला पंचायत चुनाव में पूर्व विधायक पर दखल का आरोप लगाते हुए चुनाव को प्रभावित करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि गाडोवाली और कई अन्य जगहों पर ग्राम प्रधान पद के प्रत्याशियों, जिला पंचायत के चुनाव लड़ रहे प्रत्याशी के नामांकन रद्द कराकर अपने प्रत्याशी को जिताने के लिए सत्ता का दुरूपयोग करते हुए लोकतंत्र की हत्या करने का आरोप लगाया है। जिन प्रत्याशियों से नामांकन रद करवाया गया है वो पूर्व प्रधान रह चुके है। ऐसे में निष्पक्ष चुनाव पर प्रश्नचिह्न लगना स्वाभाविक है। पूरी सरकारी मशीनरी और शासन प्रशासन की मिलीभगत से पूरा चुनाव अपने पक्ष में कराने का दबाव बनाने का आरोप लगाया है। भाजपा सरकार ने अपना डेरा ग्रामीण क्षेत्रों में डाल दिया है। चुनाव निष्पक्ष हो इसके लिए चुनाव आयोग को पूरी गंभीरता से लेने की जरूरत है।

