Haridwar Breaking: एप से होगी खाद्य तेल के प्रयोग की निगरानी
हरिद्वार। मेलाधिकारी दीपक रावत ने कहा अध्यात्म, उत्सव के रंग, स्वच्छ और सुरक्षित खाद्य के संग के नारे को साकार करने के लिए सबको मिलकर अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी। इसमें खाद्य सुरक्षा विभाग के साथ ही व्यापारियों की महत्वपूर्ण भूमिका है। यह बात उन्होंने खाद्य सुरक्षा विभाग के खाद्य सुरक्षा प्रशिक्षण और प्रमाणन पर ‘रूको’ (रिपरपज यूजड कुकिंग ऑयल) परियोजना को शुरू करते हुए कही। उन्होंने रूको पुस्तिका का विमोचन भी किया। आर्य नगर स्थित एक होटल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मेलाधिकारी दीपक रावत ने कहा कि स्वस्थ और सुरक्षित खानपान में खाने के तेल की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कहा कि तीन से अधिक बार इस्तेमाल किया हुआ तेल सेहत के लिए हानिकारक होता है। उन्होंने कहा कि मेल क्षेत्र में इस्तेमाल किए गए तेल का प्रयोग न हो इसकी निगरानी के लिए एक एप बनाया गया है। उन्होंने कहा कि मेले के दौरान आने वाले श्रद्धालुओं की सेहत का ख्याल रखने में व्यापारियों को सचेत रहना होगा। खाद्य सुरक्षा विभाग को भी अपनी जिम्मेदारी पूरी पारदर्शिता के साथ निभानी होगी।
इस दौरान स्वास्थ्य डॉ. अर्जुन सिंह सेंगर, खाद्य सुरक्षा अधिकारी कुंभ आरएस रावत, जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी आरएस पाल, दिलीप जैन, खाद्य सुरक्षा अधिकारी कुंभ मनोज सेमवाल आदि उपस्थित रहे।

