HARIDWAR

लोस अध्यक्ष ओम बिड़ला ने पहले नवरात्र पर किये मां माया देवी मंदिर के दर्शन

हरिद्वार,

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिडला आज तीर्थनगरी हरिद्वार के शक्तिपीठ मां माया देवी मंदिर के दर्शन कर पूजा अर्चना की। इस मौके पर हरिद्वार के सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक, विधायक मदन कौशिक अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष रविन्द्रपुरी और जूना अखाड़े के बड़ी संख्या में साधु संत भी मौजूद रहे। संतों द्वारा लोकसभा अध्यक्ष ओम बिडला का रुद्राक्ष की माला और शॉल उड़ाकर कर उनका स्वागत सम्मान किया गया। हरिद्वार पहुंचे ओम बिडला ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि आज इस अध्यात्म की नगरी अधिष्ठात्री माया देवी और भैरव बाबा के चरणों में नवरात्र पर दर्शन करने का सौभाग्य मिला यह धरती अध्यात्म की धरती, धर्म की धरती, देवी देवताओं की धरती, तप और तपस्या की धरती जहां हजारों तापसियो ने अपनी तप और तपस्या से इस धरती को पवित्र बनाया है। साथ ही लोकसभा अध्यक्ष ने नवरात्रि की सभी देशवासियो को शुभकामनायें भी दी। उन्होंने कहा कि माँ के विभिन्न रूपो के नौ दिनों तक हम पूजा अर्चना करेंगे और माँ हमें शक्ति प्रदान करें जिससे जन-जन का कल्याण हो और भारत एक विकसित देश बने।