कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया शहीद ए आजम भगत सिंह को नमन
हरिद्वार
शहीद-ए-आजम भगत सिंह की 115वीं जयंती पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हाईवे स्थित 23 मार्च पार्क में एकत्र होकर भगतसिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर व पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्य मुरली मनोहर व पूर्व पार्षद अमन गर्ग ने कहा कि भगत सिंह के बलिदान से हमें समाजवाद की प्रेरणा मिलती है व शोषित और मजदूर वर्ग के लिए कार्य करने की प्रेरणा मिलती है। पार्षद राजीव भार्गव व इसरार सलमानी ने कहा कि शहीद ए आजम भगत सिंह के जीवन से हमें त्याग और बलिदान के महत्व को समझना चाहिए। वरिष्ठ नेता इरफान अंसारी व पार्षद कैलाश भट्ट ने कहा कि 23 मार्च पार्क की दुर्दशा आजाद भारत में शहीदों का अपमान है। उन्होंने सरकार से मांग की पार्क की दुर्दशा के लिए जिम्मेदार अधिकारियों पर सख्त से सख्त कार्यवाही होनी चाहिए। इस मौके पर मुख्य रूप से उपस्थित रहने वालों में पार्षद रियाज अहमद, पार्षद प्रतिनिधि ऋषभ वशिष्ठ, शौकीन अहमद, बलराम गिरी कड़क, वरुण बालियान, नितिन यादव, शुभम जोशी, पवन शर्मा, सुमित कुमार, मोनू कुमार, मोहित कुमार, सुनील कुमार आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

