जीआरपी पुलिस ने दबोचा मोबाइल चोर
हरिद्वार
जीआरपी पुलिस ने एक मोबाइल चोर को गिरफ्रतार किया है। जिसके पास से पुलिस ने जौनपुर यात्री का चोरी किया गया मोबाइल बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज करते हुए मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया। जीआरपी थाना प्रभारी अनुज सिंह ने बताया कि शुक्रवार को अन्दीप पांडे पुत्र शारदा पांडे निवासी चाकूतपुर पोस्ट बेलवा बाजार मडिचाधूँ जौनपुर उत्तर प्रदेश ने थाने में तहरीर देकर रेलवे स्टेशन हरिद्वार से एक मोबाइल चोरी हो जाने का अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रेलवे स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से चोरी की शिनाख्त करते हुए तलाश शुरू कर दी। इसी दौरान पुलिस ने सूचना पर रेलवे स्टेशन के समीप पुरूषार्थी मार्किट के पास पुल के नीचे से एक संदिग्ध को दबोच लिया। जिसकी तलाशी लेने पर पुलिस ने संदिग्ध से जौनपुर निवासी यात्री का चोरी हुआ मोबाइल बरामद कर लिया। पुलिस आरोपी को पकड़ कर थाने लेकर पहुंची। जहां पर पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना नाम संदीप कुमार साहू पुत्र हजारीलाल साहू निवासी निर्मला छावनी कोतवाली नगर हरिद्वार बताया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज करते हुए मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।

