नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने किया गंगा पूजन
हरिद्वार
प्रदेश व्यापार मण्डल के व्यापारियों ने शनिवार को प्रदेश व्यापार मण्डल के तत्वावधान में ओपन चुनाव में हुए निर्वाचित शहर अध्यक्ष प्रवीण शर्मा, महामंत्री विमल सक्सेना व कोषाध्यक्ष अनुज गुप्त ने माँ गंगा पूजन कर पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतिश्वरानंद से आशीर्वाद लिया व चुनाव की सकुशल सम्पन्नता के लिए धन्यवाद दिया। माँ गंगा से व्यापारियों की खुशहाली के लिए प्रार्थना की। व्यापारियों को आशीर्वाद देते हुए पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतिश्वरानंद ने कहा कि भाजपा सरकार व्यापारी हितो के तत्पर है और व्यापारी की जो भी समस्या है वो हमको बताए सरकार उसका निस्तारण करेगी। मुख्यमंत्री धामी समाज के हर वर्ग को साथ ले कर चल रहे है और प्रदेश भर के व्यापारी किसान युवा व महिला के साथ साथ हर व्यक्ति के विकास के लिए कार्य कर रहे है। इस अवसर पर मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष संजीव चौधरी ने कहा कि व्यापारियों ने कल अपने नेता चुने है और हम अब आगे व्यापारी हितो में कार्य करने के लिए और अधिक ताकत के साथ काम करेंगे। अब हमको पता चल गया है कि अब व्यापारी किसी नेता के दबाव में नहीं है और पूरी तरह हमारे साथ खडे है व्यापारी को किसी भी पल अकेला नहीं छोडा जाएगा, चाहे कोई कोई अधिकारी हो या नेता अब हम व्यापारी का शोषण नहीं होने देंगे। नवनियुक्त शहर अध्यक्ष प्रवीण शर्मा ने कहा कि हम बिना किसी दबाव व भेदभाव के सभी व्यापारियों को साथ के कर चलेंगे और व्यापारी हितों में संघर्ष करेंगे। आज व्यापारी खुद को ठगा हुआ महसूस करता था पर अब प्रदेश व्यापार मण्डल आम व्यापारी की ताकत बनेगा और सरकार यदि हमारी और ध्यान नहीं देगी तो हम सरकार को भी हिला कर रख देंगे। नवनियुक्त शहर महामंत्री विमल सक्सेना ने कहा कि हरिद्वार के व्यापारी ने बडे-बडे दबाव के बावजूद चुनाव कर हमको अपना प्यार और आशीर्वाद दिया है अब आगे व्यापारी हितो में कार्य करना हमारी जिम्मेदारी है और हम इसको अच्छे से निभाएँगे। नवनियुक्तत शहर कोषाध्यक्ष अनुज गुप्ता ने कहा कि व्यापारी का जो उत्साह चुनाव में था और एक उम्मीद भी की अब व्यापारी हितों के लिए व्यापारी नेता काम करेंगे। हम व्यापारी की उस उम्मीद को टूटने नहीं देंगे और व्यापारी व शहर हितो में अपनी ताकत लगाएँगे, अब व्यापारी के साथ कोई राजनीति नहीं होने देंगे। इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री सुमित अरोरा, सुदीश श्रोतरिय, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेंद्र चोटाला, प्रदेश उपाध्यक्ष मयंकमूर्ति भट्ट, चंद्रशेखर गोस्वामी, पुष्पेंद्र गुप्ता, महानगर अध्यक्ष सर्वेश्वरमूर्ति भट्ट, विशाल गोस्वामी, शिव नारायण वर्मा, पंकज सवन्नी, अशोक गिरी आदि मौजूद रहे।

