HARIDWARTRENDING NEWSUTTARAKHAND

आप ने बस हादसे के प्रभावितों का हालचाल जाना

हरिद्वार

आम आदमी पार्टी के नेताओं ने कोटद्वार के बेस अस्पताल में पहुंचकर सीमडी बस हादसे के घायलों का हालचाल जाना तथा उन्हें ढाढस बंधाया। इस दौरान हादसे के प्रभावित घायलों में उन्हें पूरे घटनाक्रम के बारे में विस्तार से जानकारी दी। आम आदमी पार्टी के मुख्य प्रदेश समन्वयक जोत सिंह बिष्ट तथा प्रदेश उपाध्यक्ष नरेश शर्मा के नेतृत्व में पार्टी के कार्यकर्ताओं की एक टीम कोटद्वार पहुंची। जहां उन्होंने पीड़ित लोगों से हादसे के बारे में जानकारी ली पीड़ितों ने बताया कि किस तरह बारातियों से भरी बस दुर्घटनाग्रस्त हुई और कुछ देर में ही खुशियों का आलम गम में तब्दील हो गया। हादसे की जानकारी देते हुए कई घायल फूट-फूट कर रोने लगे। जिन्हें पार्टी के नेताओं ने ढाढस बंधाया और कहा कि आम आदमी पार्टी के सभी कार्यकर्ता दुख की इस घड़ी में प्रभावित लोगों के साथ हैं। सरकार से इस मामले में और भी ज्यादा और राहत भरे कदम उठाए जाने की मांग की गई।