HARIDWAR

मेयर ने सुनी मोहनपुरावासियों की समस्याएं

रुडकी

नगर निगम ने पानी की निकासी एवं जलभराव की समस्या से निपटने के लिए अपने प्रयास तेज कर दिये हैं। निगम क्षेत्र के मोहनपुरा में विगत अनेक वर्षों से जलभराव की समस्या बनी हुई है तथा पानी की निकासी ना होने के कारण भी मोहनपुरावासी काफी परेशान है। जिसे देखते हुए मेयर गौरव गोयल ने क्षेत्र का औचक निरीक्षण किया और समस्याओं को लेकर वार्डवासियों से रूबरू हुए। वार्डवासियों ने मेयर गौरव गोयल को अवगत कराया कि उनके उनके वार्ड में जलभराव की समस्या बड़ी गंभीर है। जल निकासी के लिए बड़ी नालियां नहीं होने से गंदा पानी उनके घरों में प्रवेश कर रहा है। बरसात में हालत और भी खतरनाक हो जाती है। जिसका समाधान तत्काल किया जाए। उन्होंने पक्का नाला बनाने की मांग की। मेयर गौरव गोयल ने वार्डवासियों को आश्वस्त किया कि उनकी गंभीर समस्या को देखते हुए वे इसे तत्काल समाधान करने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि जलभराव तथा जल निकासी की समस्या वर्षों पुरानी है,जिसे हल करने में थोड़ा समय लगेगा, किंतु इस दिशा में उनके द्वारा प्रयास किया जा रहा है। इस अवसर पर पार्षद मयंक पाल, भाजपा नेता प्रदीप पाल, धर्मवीर शर्मा, अनिल शर्मा आदि बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे।