HARIDWAR

लायंस क्लब की नई कार्यकारिणी का गठन

 

देहरादून। लायंस क्लब की ओर से कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस दौरान नई कार्यकारिणी का गठन कर किरन गोयल को अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी गई। इसके अलावा मिथलेश गोयल को सचिव व सरिता कोहली को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया। पीआरओ पुष्पा भल्ला ने बताया कि क्लब की ओर से डॉक्टरर्स डे पर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया था। जबकि क्लब की पहली बैठक का आयोजन निर्मल गोयल की ओर से संपन्न कराई गई थी। बताया कि क्लब कोरोना वैक्सिनेशन को लेकर लोगों को जागरूक कर रहा है। पीडीसीपी आशा शर्मा के संचालन में हुए कार्यक्रम में शालू जैन, अनु लाम्बा, पूनम जैन, शीला सकलानी, सरोज आहलूवालिया, रीटा अग्रवाल, पिकिंश दत्ता, शारदा सहगल, कुमकुम अग्रवाल आदि शामिल रहीं।