डीएम ने वरिष्ठ पत्रकार के निधन पर जताया शोक
हरिद्वार
जिलाधिकारी विनय शंकर पाण्डेय ने दैनिक हॉक हिन्दी एवं अंग्रेजी समाचार पत्र के स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, सम्पादक एवं वरिष्ठ पत्रकार पुष्कर राज कपूर के आकस्मिक निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। जिलाधिकारी ने एक शोक सन्देश में कहा कि सरल व्यक्तित्व के धनी पुष्कर राज कपूर हमेशा स्वस्थ पत्रकारिता के पक्षधर रहे। पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके द्वारा दिये गये योगदान को हमेशा याद रखा जायेगा। उन्होंने कहा कि उनके आकस्मिक निधन से पत्रकारिता जगत की अपूरणीय क्षति हुई है। विनय शंकर पाण्डेय ने ईश्वर से, दिवंगत आत्मा की शान्ति की कामना करते हुये, शोक संतप्त परिवारजनों को यह दारूण दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने के लिये प्रार्थना की है।

