HARIDWARUTTARAKHAND

कर्मचारी संघ में मांगों पर गम्भीरता ना दिखाने पर आक्रोश

हरिद्वार

चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी संघ चिकित्सा स्वास्थ्य उत्तराखंड जनपद हरिद्वार की एक आवश्यक बैठक मेला चिकित्सालय आवासीय परिसर में आयोजित की गयी। बैठक में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की लंबित मांगो के निस्तारण एवं कर्मचारियों पर उत्पीड़नात्मक कार्यवाही पद के विपरीत कार्य लिए जाने के लिए की गयी। जिस में कर्मचारियों ने आक्रोशित होकर 15 दिवस के अंदर कार्य नही होने की दशा में आंदोलन की घोषणा करने का निर्णय लिया गया। बैठक की अध्यक्षता दिनेश लखेड़ा प्रदेश अध्यक्ष ने तथा संचालन जिला मंत्री राकेश भंवर ने किया। जिलाध्यक्ष शिवनारायण सिंह जिलामंत्री राकेश भंवर, प्रदेश ऑडिटर महेश कुमार, जिला ऑडिटर शीशपाल ने कहा कि कर्मचारियों के मांगो के निस्तारण के लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी, प्रमुख एवं मुख्य चिकित्सा अधीक्षकों के लिए पिछले माह पत्र लिखा गया था, लेकिन अभी तक कोई भी कार्यवाही मांगो के निस्तारण के लिए नही हुई है। कर्मचारियों के एसीपी का लाभ दिया जाना, वर्दी भत्ता वेतन में लगाया जाना, कर्मचारियों से पदों के विपरीत कार्य लिया जाना, 6 माह से एक वर्ष बीत जाने पर भी मृतक आश्रित कार्मिको की नियुक्ति उनके देयकों को नही दिया जाना, सेवानिवर्त कर्मचारियों के भुगतान में भी देरी का किया जाना, कर्मचारियों के आवासों के लिए नई सीवर लाइन, आवासों की रंगाई, पुताई, मरम्मत, चिकित्सा प्रतिपूर्ति के बिलों का भुगतान आदि को लेकर पत्र पर कार्यवाही ना होने को लेकर कर्मचारियों में आक्रोश व्याप्त है जो कभी भी आंदोलन का रूप ले सकता है। बैठक में 15 दिवस का समय दिया जायेगा, नहीं तो आंदोलन का समस्त उत्तरदायित्व जिले के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का होगा। बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष दिनेश लखेड़ा, प्रदेश कार्य समिति सदस्य राजेंद्र तेश्वर, सलाहकार मूलचंद चौधरी ने कहा कि कर्मचारियों की मांग जो प्रदेश स्तर पर लम्बित है स्टाफ नर्सेस की भांति पोष्टिक आहार भत्ता, कर्मचारियों की पदोन्नति लेब सहायक, डार्करूम सहायक, ओटी सहायक, लिपिक के पदों पर काफी समय से लंबित है। जिसके लिए मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री से भी संघ द्वारा अनुरोध किया गया है किंतु महानिदेशालय, शासन द्वारा कार्यवाही में विलम्ब किया जा रहा है जोकि न्यायोचित नही है जल्द ही मांगो पर गंम्भीरता पूर्वक विचार करने का अनुरोध किया गया। बैठक में सोमप्रकाश, शीशपाल, मूलचंद चौधरी, महेश कुमार, राकेश भंवर, विक्रम राणा, रूपेश, मुनेश कुमार, दिनेश लखेड़ा, सुरेश चंद्र, राजेंद्र तेश्वर, रजनी, संतोष कुमारी, मुन्नी देवी, निर्मला, शिवनारायण सिंह, सचिन आदि मौजूद रहे।