CRIMEHARIDWARUTTARAKHAND

महिला के अपहरण का मामला दर्ज

हरिद्वार

शहर कोतवाली क्षेत्र से लापता हुई महिला का सुराग न लगने पर पुलिस ने मामले को अपहरण में तरमीम कर लिया है। नगर कोतवाली प्रभारी राकेंद्र सिंह कठैत ने बताया कि अरुण शर्मा निवासी ब्रह्मपुरी ने अपनी पत्नी शोभा शर्मा (36 वर्ष) की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। रिश्तेदारों से लेकर संभावित स्थानों पर तलाशने के बाद भी उसका पता नहीं चल सका था। पुलिस ने भी गुमशुदगी दर्जकर ली थी लेकिन महिला का अब तक कोई सुराग नहीं लग सका है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि गुमशुदगी को अब अहपरण में तरमीम कर दिया गया है। दावा किया कि जल्द ही महिला को बरामद कर लिया जाएगा।