HARIDWARUTTARAKHAND

रुद्रांश जन सेवा ट्रस्ट ने बच्चों के साथ मनाया दीवाली

हरिद्वार

रुद्रांश जन सेवा ट्रस्ट की अध्यक्ष रजनी वालिया ने संस्था के पदाधिकारियों एवं सदस्यों के साथ जगजीतपुर स्थित स्वामी नारायण सेवा मिशन में छोटे बच्चों के साथ दीवाली मनायी। इस दौरा बच्चों को मिठाई व उपहार वितरित किए गए। रूद्रांश जन सेवा ट्रस्ट की अध्यक्ष रजनी वालिया ने कहा कि दीवाली खुशियों का त्यौहार है। छोटे बच्चों के साथ दीवाली मनाने से पर्व की खुशीयां और बढ़ जाती है। सभी को पर्व मनाते समय अपनी खुशीयों में समाज के जरूरतमंदो को अवश्य शामिल करना चाहिए।  स्वामी नारायण सेवा मिशन की अध्यक्ष अर्चना सक्सेना ने सभी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि त्यौहार सामाजिक समरसता का संदेश देते हैं। सभी को एक दूसरे के साथ पर्वो की खुशीयां बांटनी चाहिए। इस मौके पर गायत्री वालिया, विश्वास सक्सेना, अदिति सक्सेना, रक्षित वालिया, संकेत वालिया, गीत वालिया, वंश वालिया, गीत वालिया, ताशु वालिया आदि उपस्थित रहे।