CRIMEHARIDWARUTTARAKHAND

अवैध रूप से चाकू रखने के आरोप में दो गिरफ्तार

हरिद्वार 

थाना कनखल की जगजीतपुर पुलिस चौकी टीम ने रात्रि चेकिंग के दौरान दो व्यक्तियों को अवैध रूप से चाकू रखने के आरोप में गिरफ्तार किया है। बीती रात चौकी इंचार्ज एसआई खेमेंद्र गंगवार सहयोगी पुलिसकर्मियों कांस्टेबल रविन्द्र तोमर व रविन्द्र प्रसाद के किशनपुर चौराहे के पास चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान दो लोगों नदीम व रवि निवासी ग्राम किशनपुर की तलाशी लेने पर उनके कब्जे से चाकू बरामद हुए। अवैध रूप से चाकू रखने के आरोप में पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकद्मा दर्ज किया गया है।