चोरी की बाइक-मोबाइल फोन समेत एक गिरफ्तार
हरिद्वार
श्यामपुर पुलिस ने वाहन और मोबाइल फोन चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से एक मोटरसाइकिल एवं दो मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया। नगर पुलिस अधीक्षक स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि एजाज निवासी पीठ बाजार, श्यामपुर की बस अड्डे के पास से बाइक चोरी कर ली गई थी। श्यामपुर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर इस संबंध में जांच शुरू कर दी थी। एसओ विनोद थपलियाल और चंडीघाट चौकी प्रभारी चरण सिंह चौहान की अगुवाई में चेकिंग कर रही पुलिस टीम ने बाहर पीली तिराहा मुख्य मार्ग एक बाइक सवार को रोक लिया। संदिग्ध प्रतीत होने पर जब पूछताछ की गई तब उसने बाइक चोरी करने की बात कबूल ली। आरोपी ने कबूला कि उसने दो मोबाइल फोन भी चोरी किए थे, जो भी पुलिस ने बरामद कर लिए। एसपी सिटी ने बताया कि आरोपी का नाम अरबाज खान निवासी आवास विकास कालोनी कोतवाली जसपुर उधमसिंहनगर है। आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस टीम में हेड कांस्टेबल रविंद्र गौड़, धर्मेंद्र सिंह, श्रीकांत ग्वाडी, अजय बिष्ट आदि शामिल रहे।

