प्रदेश व्यापार मण्डल की शहर इकाई का शपथ ग्रहण समारोह
हरिद्वार
प्रदेश व्यापार मण्डल की हरिद्वार शहर इकाई का शपथ ग्रहण प्रेस क्लब हरिद्वार सभागार में किया गया। प्रदेश अध्यक्ष संजीव चौधरी ने शहर अध्यक्ष प्रवीण शर्मा, महामंत्री विमल सक्सेना, कोषाध्यक्ष अनुज गुप्ता, उपाध्यक्ष राहुल चौहान, पुनीत त्रिपाठी, चंद्रमोहन सचदेवा, दीपक अत्रि, पंकज छाबड़ा, सुमित चौधरी, सचिव संजय गुप्ता, सौरभ ठाकुर, धर्मेन्द्र पाठक, रजत त्रिपाठी, सीद्धरथ त्रिपाठी, विशाल अग्रवाल, रोहन सक्सेना, मीडिया प्रभारी बलबीर सिंह, सह कोषाध्यक्ष सौरभ अरोरा, सदस्य शानू गिरी व रोहित गिरी को शपथ दिलाई। समारोह को सम्बोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष संजीव चौधरी ने कहा कि आज प्रदेश व्यापार मण्डल उत्तराखंड में व्यापारियों का सब से बड़ा संगठन बन गया है कोरोना काल से लेकर अतिक्रमण व अन्य व्यापारी की समस्या उठाने वाला प्रदेश व्यापार मण्डल एक मात्र संगठन बन कर उभरा है, बिना किसी भेदभाव व अमीर गरीब की सोच से बाहर निकल कर हर व्यापारी की आवाज आज संगठन काम कर रहा है। श्री चौधरी ने कहा कि हमारे व्यापार मण्डल ने कहा था कि हम व्यापारियों के खुले चुनाव कराएँगे और हमने अपना वादा निभाया और व्यापार मण्डल के इतिहास मे पहली बार खुले चुनाव हुए आज तक बंद कमरो में राजनेताओ के इशारो से व्यापारी नेताओ को थोपा जाता था, आज हमने व्यापारी को स्वयंभु नेताओ की गुलामी से बाहर निकल दिया है। व्यापारी के नाम पर अपने निजी स्वार्थ सिद्ध करने वाले आज चौहराए पर खड़े हो गए है। चौधरी ने हरिद्वार शहर के सभी व्यापारियों को धन्यवाद दिया कि उन्होंने पहले ओपन चुनाव में हमारा साथ दिया और खुले मन से चुनाव में हिस्सा लिया है। मुख्य अतिथि पूर्व कैबिनेट मंत्री विजय सारस्वत व मेयर हरिद्वार अनिता शर्मा ने कहा कि हम पूरी ताकत के साथ व्यापारी हितों में व्यापार मण्डल के साथ खड़े हैं और प्रदेश व्यापार मण्डल ने चुनाव करा कर एक नई मिशाल पेश की है। विशिष्ट अतिथि ऋषिश्वरानंद महाराज व पूर्व विधायक संजय गुप्ता ने कहा कि आज प्रदेश व्यापार मण्डल व्यापारियों की ताकत बन गया है और हम पूरी निष्ठा से प्रदेश व्यापार मण्डल के साथ खड़े है। विशिष्ट अतिथि पूर्व अध्यक्ष मेला प्राधिकरण अशोक त्रिपाठी व पूर्व सरकार प्रवक्ता राजेश रस्तोगी ने कहा कि उत्तराखंड में व्यापारियों की बुलन्द आवाज आज यदि कोई संगठन है तो वह प्रदेश व्यापार मण्डल है। विशिष्ट अतिथि पूर्व मेयर मनोज गर्ग व प्रदेश महामंत्री सुमित अरोरा ने सभी व्यापारियों का चुनाव में सहयोग के लिए धन्यवाद दिया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से महिला नेत्री सरिता पुरोहित, प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र चौटाला, प्रदेश उपाध्यक्ष मयंकमूर्ति भट्ट, महानगर अध्यक्ष सर्वेश्वरमूर्ति भट्ट, शहर अध्यक्ष ज्वालापुर एड सागर, शहर अध्यक्ष लक्सर मनोज वर्मा, पंकज सवन्नी, शहर महामंत्री ज्वालापुर हरविंदर सिंह, शहर महामंत्री लक्सर आशीष अग्रवाल, विनोद मिश्रा, सुनील प्रजापति, विशाल गोस्वामी, किशन बजाज, पुष्पेंद्र गुप्ता, चंद्रशेखर गोस्वामी आदि अनेक व्यापारी नेता व व्यापारी उपस्थित रहे।

