HARIDWARUTTARAKHAND

हरिद्वार के अमन सिखोला ने बनाया न्यूयॉर्क इंटरनेशनल मैगजीन में स्थान

हरिद्वार

मॉडलिंग के क्षेत्र में कार्य कर रहे हरिद्वार के अमन सिखोला इंटरनेशनल मैगजीन फैशन वाइल्ड फायर में स्थान बनाया है। अमन सिखौला को फैशन मैनेजमेंट डायरेक्टर आर्चिड होर्नी द्वारा मैगजीन में फीचर किया गया है। अमन सिखौला को बेस्ट फेस के खिताब से भी नवाजा जाएगा। उन्हें मैगजीन में कवर पेज पर स्थान दिया गया है। अमन ने हाल ही में फैशन की दुनिया में कदम रखा है। उन्होंने कई सारे मॉडलिंग शूट व इवेंट प्रोडक्शन के साथ भी काम किया है। अमन ने फैशन शूट के साथ एक्टिंग क्षेत्र में भी अपनी छाप छोड़ी है। सामाजिक व राजनीतिक क्षेत्र में कार्य कर चुके अमन सिखौला भाजपा आईटी प्रकोष्ठ लोकसभा क्षेत्र के प्रभारी भी रह चुके हैं। वह वर्तमान में कई संस्थाओं से जुड़कर कार्य कर रहे हैं और युवा जागृति शक्ति संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष व संस्थापक भी हैं। वह आरएसएस की संस्कार भारती शाखाओं जैसी संस्थाओं में भी जिला मंत्री का पदभार संभाल रहे हैं। उन्हें इंटरनेशनल वाइल्ड फायर मैगजीन में स्थान मिलना उत्तराखंड के साथ-साथ पूरे भारत के लिए बड़े गर्व का विषय है। अमन ने बताया कि फैशन मॉडलिंग के साथ वह जल्द ही एक्टिंग के क्षेत्र में कदम रखने जा रहे हैं और जल्द ही फिल्मों में एक्टिंग करते नजर आएंगे।