गोल्ड मेडल लाने पर आप ने किया सम्मानित
हरिद्वार
आप ने आयूकेएल वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक लाने पर सर्वजीत सिंह दिलावरी और शालिनी सिंह को सम्मानित किया। इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश संगठन समन्वयक जोत सिंह बिष्ट ने दोनों खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि उनसे प्रेरणा लेकर अन्य युवा भी आगे बढ़ेंगे। बताया गया कि भारत में पहली बार इस तरह की प्रतियोगिता हुई है जिसमें 15 देशों समेत 200 प्रतियोगियों भाग लेते हुए प्रथम स्थान पाकर पूरे विश्व में हरिद्वार को पहचान दिलाई है। स्वागत करने वालों में प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष महिला मोर्चा हेमा भंडारी, प्रदेश उपाध्यक्ष नरेश शर्मा, महानगर अध्यक्ष देहरादून अशोक सेमवाल ,विधानसभा अध्यक्ष अनिल सती, धीरज पीटर मौजूद रहे।

